स्कूल नर्स उत्पीड़न मामले में पूर्व प्रिंसिपल एमके सिंहा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

स्कूल नर्स उत्पीड़न मामले में पूर्व प्रिंसिपल एमके सिंहा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

स्कूल नर्स उत्पीड़न मामले में पूर्व प्रिंसिपल एमके सिंहा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
DAV कपिल देव स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल एमके सिंहा को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा हैं. स्कूल की नर्स से छेड़खानी और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे सिंहा की विशेष अनुमति याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी हैं. साथ ही अदालत ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया हैं.

ये मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित नर्स ने एमके सिंहा के खिलाफ छेड़खानी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने सिंहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस केस में एमके सिंहा को 21 नवंबर 2022 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी लेकिन पीड़िता की ओर से जमानत रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने 20 जून 2025 को उनकी जमानत रद्द कर दी थी. इसी आदेश को चुनौती देते हुए एमके सिंहा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. हालांकि, अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी.

यह भी पढ़े: झारखंड में हेमंत सरकार 2.0 के पूरे हुए एक साल, मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित सामग्री

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

झारखंड

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

गढ़वा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में वार्षिकोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

झारखंड

गढ़वा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में वार्षिकोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

झारखंड

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

ठंड में कांपे मासूम बच्चे: पुलिस व पत्रकार बने फरिश्ता

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

सदन में भ्रामक जानकारी न दें: डॉ. इरफ़ान अंसारी का प्रदीप यादव को दो-टूक संदेश

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर