अंधविश्वास

पलामू: अंधविश्वास की हद पार! दो घंटे पहले जन्मी बच्ची की बलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान

रात में मनहूं गांव के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि देवी मंदिर के पास धान के खेत की मेढ़ पर एक नवजात बच्ची पड़ी है.

By : Dipali Kumari
पलामू: अंधविश्वास की हद पार! दो घंटे पहले जन्मी बच्ची की बलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले से अन्धविश्वास का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. महज दो-तीन घंटे पहले जन्मी एक नवजात बच्ची को तेज बारिश और ठंड के बीच बिना कपड़ों के धान के खेत की मेढ़ पर छोड़ दिया गया. पास में पूजा की सामग्री रखी थी और कुछ महिलाएं पूजा की तैयारी कर रही थीं. ग्रामीणों को जब बच्ची की बलि दिए जाने का शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाकर बच्ची की जान बचाई. मौके से दो महिलाएं भाग निकलीं, जबकि बच्ची की मां को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद समाजसेवी जहीर अंसारी ने ग्रामीणों को समझाकर बच्ची और उसकी मां को अपनी गाड़ी से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है. मां का भी इलाज चल रहा है. 

यह पूरा मामला छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहूं गांव का है. घटना कल शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. मुनकेरी गांव के जहीर अंसारी ने बताया कि रात में मनहूं गांव के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि देवी मंदिर के पास धान के खेत की मेढ़ पर एक नवजात बच्ची पड़ी है. उसके पास एक महिला भी मौजूद है, जिसे ग्रामीणों ने रोक रखा है. सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे. वहां देखा कि बच्ची बिल्कुल बिना कपड़ों के खेत की मेढ़ पर पड़ी थी और ठंड से उसकी हालत खराब हो रही है. उन्होंने बिना देर किए बच्ची को गर्म कपड़े में लपेटा और महिला के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे. 

बताया गया कि बच्ची का जन्म महज दो-तीन घंटे पहले हुआ था. उसे करीब दो घंटे तक खुले में बिना कपड़ों के रखा गया था. ऊपर से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और रात में ठंड व ओस भी गिर रही थी. ऐसे में बच्ची की हालत काफी नाजुक हो गई थी. ग्रामीणों के अनुसार, तीन महिलाएं एक झोले में नवजात बच्ची को लेकर देवी मंदिर के पास पहुंची थीं. मंदिर के आसपास धान के खेतों में बारिश के कारण पानी भर गया है और मछलियां भी आ गई हैं. इसी वजह से गांव के कुछ युवक वहां मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर तीनों महिलाओं पर पड़ी. महिलाओं को मंदिर के पास बच्ची के साथ संदिग्ध हालत में देखकर युवकों को शक हुआ. बताया जाता है कि महिलाएं बच्ची को खेत की मेढ़ पर रखकर पूजा की सामग्री निकाल रही थीं. युवकों ने शोर मचाया तो दो महिलाएं मौके से भाग गईं, जबकि एक महिला बच्ची के पास ही बैठी रही.

ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर उससे पूछताछ की. उसकी पहचान छतरपुर नगर पंचायत के मंदेया गांव स्थित भल्ही टोला निवासी रविंद्र उरांव की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि बच्ची को जन्म भी उसी ने दिया था ग्रामीणों का कहना है कि देवी मंदिर गांव से दूर खेतों के बीच सुनसान जगह पर है और चारों ओर खेत है जिसमें धान की फसल लगी हुई है और वहां से मंजू देवी का घर करीब आठ किलोमीटर दूर है. ऐसे में महज दो-तीन घंटे पहले जन्मी बच्ची को इतनी रात में बिना कपड़ों के तेज बारिश और ठंड के बीच मंदिर तक ले जाना कई सवाल खड़े करता है. 

महिला के पास से पॉलीथिन में सिंदूर, टिकली, कंघी और पूजा-पाठ से जुड़ी अन्य सामग्री भी मिली है. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों को बच्ची की बलि देने की आशंका हुई. हालांकि, बच्ची की बलि देने की तैयारी थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. मौके से फरार दोनों महिलाएं कौन थीं और उनकी क्या भूमिका थी, यह भी जांच का विषय है. 
ग्रामीणों के अनुसार, मंजू देवी के पति रविंद्र उरांव मजदूरी करते हैं. दंपती के पहले से दो बेटे और दो बेटियां हैं. नवजात बच्ची उनकी पांचवीं संतान है. 

घटना के बाद ग्रामीण महिला को रोककर उसके परिजनों को बुलाने और पूरे मामले की सच्चाई जानने की मांग कर रहे थे. इसी दौरान जहीर अंसारी ने लोगों को समझाया कि सबसे पहले नवजात बच्ची की जान बचाना जरूरी है. उन्होंने बच्ची को गर्म कपड़े में लपेटा और मां के साथ अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. साथ ही इसकी सूचना थाना प्रभारी को भी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

गौरतलब है कि हाल ही में मेदिनीनगर स्थित पीएमसीएच अस्पताल के पास एक नवजात बच्चे का शव कुत्ते के मुंह में देखा गया था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मामले की जांच कराई थी. जांच के बाद संबंधित निजी अस्पताल को सील किया गया और चिकित्सक सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अब छतरपुर में नवजात बच्ची को सुनसान मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने की घटना ने एक बार फिर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. फिलहाल बच्ची और उसकी मां अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं. पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि मंदिर के पास आखिर क्या होने वाला था और इस पूरे मामले में फरार दोनों महिलाओं की क्या भूमिका थी. 

इसे भी पढ़ें: तूफान 'अर्नब' का असर हुआ कम! झारखंड में अब बढ़ेगी ठंड! 5 नवंबर तक हल्की बारिश के आसार
 

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026