रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार का सुसाइड नोट बरामद, बताया आत्महत्या की वजह और अंतिम इच्छा

पूर्व DDC सुनील कुमार

रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार का सुसाइड नोट बरामद, बताया आत्महत्या की वजह और अंतिम इच्छा

पुलिस को कमरे से कई पन्नों में लिखा सुसाइड नोट मिला है.

रांची के पूर्व ddc सुनील कुमार का सुसाइड नोट बरामद बताया आत्महत्या की वजह और अंतिम इच्छा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
लालपुर थाना क्षेत्र स्थित विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में 30 अगस्त को फंदे से लटके मिले रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सुसाइड नोट बरामद किया गया है. पुलिस को कमरे से कई पन्नों में लिखा सुसाइड नोट मिला है. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि शरीर का बलिदान बताया है. इस नोट में उन्होंने अपनी एक आखिरी इच्छा भी बताई है. 

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार, सुसाइड नोट में सुनील कुमार ने अपनी बीमारी और घुटने के दर्द से परेशान होने की बात लिखी है. साथ ही उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा बताते हुए वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार करने की बात लिखी. पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट को एफएसएल की टीम ने जब्त कर लिया है.
नोट की लिखावट और उसमें दर्ज तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस मामले में अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

बताते चलें रविवार को विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद किया गया था. फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी ने सबसे पहले उन्हें मृत अवस्था में देखा था. इसके बाद उसने आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को उनकी पत्नी और बेटा शव लेकर पटना चले गए थे. 

इसे भी पढ़ें: बारिश से नहीं मिलेगी राहत! झारखंड में आज भी जमकर बरसेंगे बादल; 5 जिलों के लिए चेतावनी
 
संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.