न्यूज़11 भारत
पूर्वी सिंहभूम/डेस्क: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक ग्राम जिलिंगगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) पहुंचे और उनसे मिलकर पोते स्व वीर सोरेन के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. सुदेश महतो ने स्व वीर सोरेन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
उन्होंने परिवार के अन्य लोगों से भी भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति से पूरा प्रदेश मर्माहत है. इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने की मुलाकात