बालू घाटों की नीलामी

पलामू जिले के कैटेगरी-2 के 4 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग ₹26.59 करोड़ राजस्व की होगी प्राप्ति

जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी व्यवसायियों के प्रति जताया आभार

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पलामू जिले के कैटेगरी-2 के 4 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग ₹26.59 करोड़ राजस्व की होगी प्राप्ति

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले में कैटेगरी-2 के 4 बालू घाटों की नीलामी आज जिला प्रशासन, पलामू द्वारा ऑनलाइन JharkhandTenders पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई. इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

नीलामी के दौरान पांकी प्रखंड के बरवैया बालू घाट के लिए न्यूनतम बोली ₹1,29,72,623 निर्धारित थी, जिसके विरुद्ध लगभग पांच गुना अधिक ₹5,25,45,300 की उच्चतम बोली कमलेश प्रसाद द्वारा लगाकर बालू घाट प्राप्त किया गया. इस बालू घाट की नीलामी के दौरान लगभग 50 राउंड की बोली लगाई गई, जो बालू घाटों की नीलामी के क्षेत्र में राज्य स्तर पर एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड है.

बालू घाटों की इस तरह हुई नीलामी

1. विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ बालू घाट को प्रमोद प्रसाद द्वारा ₹11,56,28,600 की उच्चतम बोली लगाकर प्राप्त किया गया.
2. लेस्लीगंज प्रखंड के मिसिर पतरा बालू घाट को अमित कुमार सिन्हा द्वारा ₹6,16,40,500 की उच्चतम बोली के साथ प्राप्त किया गया.
3. हैदरनगर प्रखंड के कबरा कला बालू घाट को शशिकांत गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता द्वारा ₹3,60,58,600 की उच्चतम बोली लगाकर प्राप्त किया गया.
4. पांकी प्रखंड के बरवैया बालू घाट की ₹5,25,45,300 की उच्चतम बोली कमलेश प्रसाद द्वारा लगाकर बालू घाट प्राप्त किया गया. 

इस प्रकार आज संपन्न हुई चार बालू घाटों की नीलामी से राज्य सरकार को कुल ₹26,58,73,000 की राजस्व प्राप्ति होगी. इसके पूर्व जिले के कांके खुर्द बालू घाट की नीलामी भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा चुकी है. इस प्रकार अब तक पलामू जिले में कैटेगरी-2 के कुल पांच बालू घाटों की सफल नीलामी संपन्न हो चुकी है.

जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी व्यवसायियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बालू घाटों के सुचारू एवं नियमानुसार संचालन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बालू घाटों की नीलामी से जिले में बालू की उपलब्धता बढ़ेगी और निर्माण कार्यों के लिए अन्य राज्यों पर निर्भरता कम होगी. इसके साथ ही बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा सरकार के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

उन्होंने सभी सफल निविदादाताओं से अपील की कि वे निर्धारित नियमों एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए बालू घाटों का संचालन करें तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें.

यह भी पढ़ें: झारखंड के काआंदोलनकारी 5 साल बाद जीता कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

भरनो के जुरा बाजार के समीप सड़क पर रखी मिट्टी बनी हादसे की वजह, स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

भरनो के जुरा बाजार के समीप सड़क पर रखी मिट्टी बनी हादसे की वजह, स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपने पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

18 November 2026
विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर उत्कृष्ट विधायक को किया जाएगा सम्मानित, चयन के लिए बनी कमिटी

विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर उत्कृष्ट विधायक को किया जाएगा सम्मानित, चयन के लिए बनी कमिटी

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक के सम्मान के लिए गठित चयन कमिटी की बैठक 20 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आवास पर होगी।

18 November 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

किसानों को बीज वितरण से लेकर स्वच्छता अभियान तक चला जागरूकता अभियान

18 November 2026
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के लिए गठित की तीन सदस्यीय कमिटी, एनके निर्वाण बने चेयरमैन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के लिए गठित की तीन सदस्यीय कमिटी, एनके निर्वाण बने चेयरमैन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के लिए तीन सदस्यीय कमिटी गठित की है। एनके निर्वाण को चेयरमैन और राजेश सिंह को संयोजक बनाया गया है।

18 November 2026
विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नाबालिग के अपहरण और पहचान के दुरुपयोग के दो अलग-अलग मामलों में दर्ज था केस, दोनों मामलों में चल रहे थे फरार

18 November 2026