ठान लो तो सफलता निश्चित, बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने साउथ प्वाइंट बुंडू म...

ठान लो तो सफलता निश्चित, बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने साउथ प्वाइंट बुंडू में छात्रों को किया मोटिवेट

ठान लो तो सफलता निश्चित बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने साउथ प्वाइंट बुंडू में छात्रों को किया मोटिवेट

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत 

बुंडू/डेस्क:  “मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी चाबी है. अगर ठान लो तो कोई मंज़िल दूर नहीं.” यह प्रेरणादायक संदेश बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू में आयोजित दो दिवसीय झारखंड मॉडल यूनाइटेड नेशंस (JH MUN) 2025 के समापन समारोह में विद्यार्थियों को दिया.

कार्यक्रम के दूसरे दिन साउथ प्वाइंट का परिसर ज्ञान, तर्क और कूटनीति की ऊर्जा से सराबोर रहा. मंच पर छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र की वास्तविक कार्यशैली को जीवंत कर दिया. लोकसभा, जेएलए, एआईपीपीएम और आईपीसी जैसी समितियों में युवा प्रतिनिधियों ने वैश्विक मुद्दों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए, जिससे उपस्थित लोग तालियाँ बजाने पर मजबूर हो गए.

सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में लक्ष्य जैन, अक्षरा कुमारी, वीर बिरसा सेन, रिशु मिश्रा, प्रियांशी साहू, प्राची दास, आरव जायसवाल, अनिकेत कुजूर, हर्षित राज, दीपिका कुमारी, आनवी महानंदी बड़ाईक, आस्था जायसवाल, आयुष्मान दत्ता, दिवाकर कुमार सिंह, शानवीर हल्दार और वैभव निखिल को नकद पुरस्कार, मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब मिला, जबकि बुंडू एसडीएम ने विजेताओं के हाथों में ट्रॉफी सौंपकर उनका उत्साह बढ़ाया. इस प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट के अलावा एन.डी. ग्रोवर डी.ए.वी., बुंडू और सेंट जोंस, रांची के छात्रों ने भी हिस्सा लिया.

साउथ प्वाइंट के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने कहा कि “यह आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.” उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्कूल के पूर्व छात्र शांतनु पॉल और उनकी टीम को दिया. साथ ही शिक्षकों के सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

पूरे आयोजन में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और रचनात्मक ऊर्जा ने यह साबित कर दिया कि भविष्य का झारखंड और भारत सशक्त हाथों में है.

यह भी पढ़ें: वासेपुर में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापामारी कर प्रिंस खान के गुर्गों को दबोचा

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा