लेट सत्र और लंबित रिजल्ट से परेशान GCPA कॉलेज के छात्रों ने नगर पंचायत अध्यक्ष क...

लेट सत्र और लंबित रिजल्ट से परेशान GCPA कॉलेज के छात्रों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

लेट सत्र और लंबित रिजल्ट से परेशान gcpa कॉलेज के छात्रों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के छतरपुर स्थित जीसीपीए (GCPA) कॉलेज सडमा में सत्र के लेट चलने और लंबे समय से लंबित पड़े परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. परेशान और आक्रोशित छात्रों ने एकजुट होकर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कॉलेज के प्राचार्य अकलेश कुमार से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. छात्रों का कहना है कि सत्र में देरी और रिजल्ट समय पर न आने की वजह से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है. वे न तो आगे की पढ़ाई के लिए सही समय पर आवेदन कर पा रहे हैं और न ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सही से कर पा रहे हैं.

छात्रों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता तुरंत एक्शन में आए. उन्होंने ज्ञापन सौंपने के दौरान ही कॉलेज परिसर से सीधे विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) से फोन पर संपर्क साधा. अरविंद कुमार गुप्ता ने कुलपति को छात्रों की जायज मांगों और उनकी परेशानी से विस्तार से अवगत कराया. उन्होंने वीसी से कहा कि सत्र को नियमित करना और रिजल्ट समय पर जारी करना विश्वविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि छात्रों का साल और भविष्य बर्बाद न हो.

नगर पंचायत अध्यक्ष से बातचीत के बाद कुलपति ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा. वीसी ने आश्वासन दिया है कि लंबित रिजल्ट को प्राथमिकता के आधार पर जल्द घोषित किया जाएगा और लेट चल रहे सत्र को पटरी पर लाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं. कुलपति से मिले इस सकारात्मक आश्वासन के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वह उनके साथ खड़े रहेंगे. इस मौके पर भारी संख्या में छात्र और छात्र नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह पावर सबस्टेशन में भवन मरम्मत कार्य पर उठे सवाल, जर्जर भवनों की सिर्फ लीपापोती का आरोप

संबंधित सामग्री

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

झारखंड

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

झारखंड

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव