न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची के विद्यार्थियों ने JIS University, कोलकाता में आयोजित Moot Court Competition में तृतीय स्थान (Second Runner-up) प्राप्त कर कॉलेज एवं रांची का नाम गौरवान्वित किया. इस प्रतियोगिता में कॉलेज की ओर से निशि कुमारी (Speaker–1), फैज़ हसन (Speaker–2) एवं सत्यम आनंद भूषण (Researcher) ने भाग लिया.

इस सफलता में कॉलेज के प्राचार्य पंकज कुमार चतुर्वेदी तथा शक्शी पाठक, लालसा मोहिनी, गांधी बिलुंग, अरविंद, कमलेश एवं अन्य सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा. प्राचार्य एवं शिक्षकों ने टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. टीम ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों एवं समस्त कॉलेज परिवार को दिया.