न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मोराबादी स्थित ई-कल्याण ऑफिस का ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) ने घेराव किया है. सत्र 2024-25 और सत्र 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति के विरोध में कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के इस्तीफे की मांग भी उठ रही है.
प्रदर्शन के मद्देनजर ई-कल्याण ऑफिस के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.
इसे भी पढ़ें: देवघर: अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी भीषण आग, संचालक फरार