यूरिया और डी.ए.पी. की कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त नजर, टास्क फोर्स को नियमित जांच के निर्देश

कालाबाजारी रोकथाम

यूरिया और डी.ए.पी. की कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त नजर, टास्क फोर्स को नियमित जांच के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने कहा- खरीफ मौसम में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता

यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त नजर टास्क फोर्स को नियमित जांच के निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से यूरिया एवं डी.ए.पी. उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी एवं पड़वा अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष से जुड़े, जबकि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.बैठक में उपायुक्त ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी परिस्थिति में यूरिया एवं डी.ए.पी. की कृत्रिम किल्लत, कालाबाजारी अथवा जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को नियमित रूप से उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान में निर्धारित मूल्य सूची (रेट चार्ट), आवश्यक सूचनाएं एवं वैध लाइसेंस प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को उर्वरक का वितरण केवल ई-पॉश (e-POS) मशीन के माध्यम से आधार सत्यापन के उपरांत ही किया जाए. बिना ई-पॉश एवं आधार सत्यापन के किसी भी स्थिति में उर्वरक का वितरण नहीं किया जाएगा.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से टास्क फोर्स की बैठक 
आयोजित करने तथा खाद वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके

यह भी पढ़ें: 12वें वेतन समझौते को लेकर संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, 10 अगस्त के महाप्रदर्शन के लिए डकरा-चुरी में गेट मीटिंग

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई