बढ़ते सड़क हादसों पर सख्ती: बुधनी पुल के पास चला वाहन जांच अभियान

बढ़ते सड़क हादसों पर सख्ती: बुधनी पुल के पास चला वाहन जांच अभियान

बढ़ते सड़क हादसों पर सख्ती बुधनी पुल के पास चला वाहन जांच अभियान

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
डुमरी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए  पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान बुधनी पुल के समीप डुमरी थाना पुलिस के नेतृत्व में चलाया गया, जहां आने-जाने वाले दोपहिया  वाहनों की गहन जांच की गई.

जांच अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, की जांच की. साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं. अधिकांश हादसे तेज रफ्तार, लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष जांच अभियान चलाया गया ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके.

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया. पुलिस ने स्पष्ट कहा कि आगे भी इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह अंचल कार्यालय में हंगामा, महिला ने सीओ पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित सामग्री

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम