न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा जिले में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है. ताजा मामला सेन्हा प्रखंड अंतर्गत लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग का है, जहां मंगलवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी झखरा गांव निवासी जाकिर अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जाकिर अंसारी बाइक से लोहरदगा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अरु और काल्हेपाट के समीप अचानक एक आवारा कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए बाइक के सामने आ गया. इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त डॉ ताराचंद ने की पथ योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश