महिला किसान खुशहाल योजना को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला, किसानों से ली गई राय

महिला किसान खुशहाल योजना

महिला किसान खुशहाल योजना को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला, किसानों से ली गई राय

योजना के तहत IFS मॉडल के माध्यम से किसानों को 7 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

महिला किसान खुशहाल योजना को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला किसानों से ली गई राय

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 महिला किसान खुशहाल योजना को लेकर आज गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ कई NGO प्रतिनिधि और किसान भी शामिल हुए.

कार्यशाला में योजना को राज्य की भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए धरातल पर उतारने और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत पर जोर दिया गया. कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में अधिकतर किसान पारंपरिक कृषि से जुड़े हुए हैं, जबकि प्रगतिशील किसानों की संख्या कम है.

योजना के तहत IFS मॉडल के माध्यम से किसानों को 7 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. किसानों का चयन किस प्रक्रिया के तहत किया जाए, इसे लेकर कार्यशाला में किसानों से भी राय ली गई.
कार्यशाला में यह बात भी सामने आई कि बड़ी संख्या में महिला किसानों के पास खेती के लिए अपनी जमीन नहीं है. कई महिला किसान लीज पर जमीन लेकर खेती कर रही हैं. 

इसे भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में अफसरों की नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.