न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. पार्टी नेताओं ने दावा किया कि झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस की शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. वहीं कार्यसमिति की बैठक में आधे से ज्यादा पदाधिकारी नदारद रहे. बैठक में मंत्री दीपिका पांडे, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़े: रांची: राहुल सिंह के खिलाफ CID ने ब्लू कॉर्नर नोटिस के लिए भेजा प्रस्ताव