न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां राज्य कांग्रेस की नई कमेटी के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. आगामी 13 अप्रैल को उनकी मुलाकात केसी वेणुगोपाल से होगी, जिसमें संभावित नामों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से हम लोग इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन कर रहे हैं. राज्य के सभी सीनियर नेता, मंत्री, विधायकों से रायसुमारी के बाद नई कांग्रेस कमिटी बनने जा रही है. जिस पर दिल्ली में वार्ता होगी. नई कमेटी में महिलाओं को उचित स्थान मिलेगा.
वहीं, कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू ने कहा कि इस बार राहुल गांधी के सपनों के अनुरूप जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- रांची: उत्पाद भर्ती परीक्षा में मंडरा रहा काला साया! तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को किया डिटेन