प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने मंत्रियों और विधायकों के साथ की वन-टु-वन बैठक

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने मंत्रियों और विधायकों के साथ की वन-टु-वन बैठक

संगठन मजबूती और निकाय चुनावों की रणनीति पर फोकस

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने मंत्रियों और विधायकों के साथ की वन-टु-वन बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों, विधायकों और जिला प्रभारियों के साथ अलग-अलग वन-टु-वन बैठकें कीं. इन बैठकों में संगठन की स्थिति, आगामी निकाय चुनावों की तैयारी और पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन हुआ.

बीएलए नियुक्ति और सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा
बैठक के दौरान बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की गई. प्रभारी ने सभी से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया.

मंत्रियों से ली विधायकों को सौंपी जिम्मेदारियों की जानकारी
के. राजू ने मंत्रियों से यह भी जाना कि विधायकों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनकी प्रगति क्या है और जिलों में समन्वय किस स्तर पर हो रहा है. इस दौरान कार्य निष्पादन और आपसी तालमेल को लेकर फीडबैक लिया गया.

विधायकों की मांग: जिलों में सक्रिय भूमिका निभाएं मंत्री
कांग्रेस के कई विधायकों ने मंत्रियों से आग्रह किया कि वे जिलों का नियमित भ्रमण करें और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं. विधायकों का कहना था कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता से सीधा संवाद स्थापित होगा.

एसआईआर और निकाय चुनावों पर भी चर्चा
बैठक में SIR को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. साथ ही निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित और मजबूत उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय करने पर जोर दिया गया.

चुनावी तैयारी तेज करने के निर्देश
प्रभारी ने सभी नेताओं को निर्देश दिए कि निकाय चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर काम तेज किया जाए, संगठन को सक्रिय रखा जाए और समन्वय के साथ चुनावी मैदान में उतरकर अधिक से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा जाए.

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में विनय कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 15 जनवरी तय 

संबंधित सामग्री

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास