न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हेमंत सरकार पार्ट 2 के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेगी. प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस संबंध में आरोप पत्र तैयार कर ने के लिए एक सात सदस्यीय आरोप पत्र समिति का गठन किया है जिसमें झारखंड विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद एवं प्रवक्ता गीता कोड़ा तथा अंत्योदय के संपादक रविनाथ किशोर शामिल हैं.
समिति की घोषणा करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि जनता हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था से त्रस्त है. प्रदेश भाजपा आरोप पत्र के माध्यम से हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी.
ये भी पढ़ें- रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन 'NARCOS' के तहत मुरी स्टेशन से गांजे की खेप बरामद