न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के आंदोलन के कारण आज पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया. आंदोलन रथ कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन के दौरान पूरे कैंपस को खाली कराया और सभी कक्षाओं को बाधित कर दिया. जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने यहां तक कहा कि शिक्षक भी कैंपस से बाहर चले जाएं. विश्वविद्यालय के नए भवन में चल रही सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. कर्मचारी 16 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना