न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में लगातार बढ़ रही यातायात समस्याओं को लेकर एसएसपी राकेश रंजन सोमवार को स्वयं सड़क पर उतरे और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक एसपी, डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, सरजना चौक और अन्य प्रमुख चौराहों का दौरा कर यातायात संचालन की स्थिति का आकलन किया. कई स्थानों पर अव्यवस्थित ट्रैफिक और जाम की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक जवानों और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. एसएसपी राकेश रंजन ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी. वहीं, डेली मार्केट क्षेत्र की यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी एसएसपी नाराज नजर आए.
यह भी पढ़ें- झारखण्ड कैडर के IPS चंदन कुमार झा को केंद्र में नई जिम्मेदारी, CISF में DIG पद पर नियुक्ति