घाघरा में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो दिन में तीन की मौत

घाघरा में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो दिन में तीन की मौत

घाघरा में सड़क हादसों का सिलसिला जारी दो दिन में तीन की मौत

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. पहली घटना बनियाडीह पुल के पास हुई. जानकारी के अनुसार, तिलिसिरी अम्बा टोली निवासी विद्यानंद उरांव उर्म लगभग 25 वर्ष और बद्री करम टोली निवासी राजीव उरांव एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्यानंद उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल राजीव उरांव को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक घाघरा में अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे. वहीं दूसरी घटना में चतमदाग निवासी नागो उरांव उर्म 58 वर्ष जो सरहुल देखने अपने बहन के घर गया था बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति पैदल चल रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है. बता दें कि, दो दिन पूर्व टेम्पु एवं मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में संजय उरांव की मौत हो गई थी. वही बीती रात विद्यानंद उरांव 25 वर्ष एवं नागो उरांव 58 वर्ष बीते रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों ने अपनी जान गंवाई.

यह भी पढ़े: अब बदले वक्त में होगा इंसाफ, रांची सिविल कोर्ट के समय में बदलाव, 13 अप्रैल से नई टाइमिंग लागू
 
संबंधित सामग्री

1.50 किलोग्राम गांजा की तस्करी मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

झारखंड

1.50 किलोग्राम गांजा की तस्करी मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी पति फरार, इलाके में दहशत का माहौल

झारखंड

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी पति फरार, इलाके में दहशत का माहौल

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

झारखंड

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

झारखंड

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया