अपराध नियंत्रण

हजारीबाग में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

हजारीबाग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है.

By : Ark Sahuliyar
हजारीबाग में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

फ़लक शमीम/न्यूज़11 भारत 
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार (3 नवंबर 2026) को पुलिस अधीक्षक ने पेलावल अंचल कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने और नए लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल और पेलावल ओपी प्रभारी मौजूद रहे. 

बैठक में एसपी ने वर्ष 2026 से पूर्व के लंबित मामलों के साथ वर्तमान में दर्ज कांडों का भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं, कटकमदाग, कटकमसांडी और पेलावल थाना क्षेत्रों में लंबित जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा.

एसपी ने प्रत्येक सोमवार को थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा और उनके निष्पादन की प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों और उनके ठिकानों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा.

संगठित अपराध से जुड़े मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए उनमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आम लोगों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनने और उनका समय पर समाधान करने का निर्देश भी दिया.

वहीं, जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों की थाना दिवस पर समीक्षा करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया. कुल मिलाकर एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि लंबित मामलों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Jharbhoomi पोर्टल में सॉफ्टवेयर का ब्रेक, पूरे राज्य में हजारों म्यूटेशन के मामले लंबित, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
https://news11bharat.com/jharkhand/software-glitch-in-jharbhoomi-portal-leaves-thousands-of-mutation-cases-pending/257807
 

संबंधित सामग्री

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026
रांची के बाजारों में दिख रहा दीपावली का उल्लास, बाजार में उमड़ रही भीड़, आज पूजन सामग्री और फूल-मालाओं की हो रही खऱीदारी

रांची के बाजारों में दिख रहा दीपावली का उल्लास, बाजार में उमड़ रही भीड़, आज पूजन सामग्री और फूल-मालाओं की हो रही खऱीदारी

डोरंडा मणिटोला के प्राचीन काली मंदिर में मां काली की पूजा हो रही है, इस मंदिर को कहा जाता है मनोकामना मंदिर, देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

08 November 2026