न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा 17 जनवरी 2026 के झारखंड बंद का आम आदमी पार्टी ने समर्थन देने का निर्णय लिया है. यह जानकारी आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने दी है. उन्होंने बताया कि आप की प्रदेश कमिटी ने झारखंड कै सभी जिलों में आदिवासी संगठनों के बंदी में सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि विगत 7 जनवरी को खूंटी जिले के जमुआदाग खूंटी में आदिवासी समाज के सम्मानित नेता येदेल सांगा पड़हा राजा शिक्षाविद और झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा को बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. राज्य सरकार और खूंटी जिला प्रशासन द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार कर खाना पूर्ति करने का काम किया जा रहा है और अभी तक शूटर नहीं पकड़ा गया है, जिससे संशय की स्थिति बनी हुई है. न्याय की लड़ाई में आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.
ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर लगाई रोक, ED अधिकारियों को सुरक्षा देने के निर्देश, BSF की होगी तैनाती