Jharbhoomi पोर्टल

Jharbhoomi पोर्टल में सॉफ्टवेयर का ब्रेक, पूरे राज्य में हजारों म्यूटेशन के मामले लंबित, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

राजधानी रांची में जमीन के दाखिल-खारिज पर सॉफ्टवेयर का ब्रेक लग गया है. Jharbhoomi पोर्टल में एडिट का विकल्प हटने से MS प्लॉट से जुड़ी जमीन के म्यूटेशन की प्रक्रिया ठप पड़ गई है.

By : Ark Sahuliyar
Jharbhoomi पोर्टल में सॉफ्टवेयर का ब्रेक, पूरे राज्य में हजारों म्यूटेशन के मामले लंबित, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में जमीन के दाखिल-खारिज पर सॉफ्टवेयर का ब्रेक लग गया है. Jharbhoomi पोर्टल में एडिट का विकल्प हटने से MS प्लॉट से जुड़ी जमीन के म्यूटेशन की प्रक्रिया ठप पड़ गई है. अकेले रांची शहर अंचल में करीब 600 मामले लंबित हैं. जबकि जिले के दूसरे अंचलों में भी यही समस्या सामने आ रही है. अंचल अधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से विभाग को इस तकनीकी परेशानी से अवगत कराया है. मामला सामने आने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने विभागीय सचिव से पांच दिनों के भीतर लिखित जवाब तलब किया है.

जमीन के म्यूटेशन में परेशानी 

जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालयों का चक्कर लगा रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जमीन के कागजात दुरुस्त कराने की प्रक्रिया अब सरकारी पोर्टल की तकनीकी खामी में उलझकर रह गई है. दरअसल, Jharbhoomi पोर्टल से एडिट का विकल्प हटाए जाने के बाद MS प्लॉट से जुड़ी जमीन के म्यूटेशन में परेशानी आ रही है. जरूरी सुधार और एडिट की सुविधा नहीं मिलने के कारण अंचल कार्यालयों में इन मामलों का निष्पादन नहीं हो पा रहा है. नतीजा यह है कि जमीन के दाखिल-खारिज का काम प्रभावित हो रहा है. अकेले रांची शहर अंचल में करीब 600 मामले फंसे हुए हैं. वहीं जिले के दूसरे अंचलों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं.

पीएमयू के कारण समस्याएं 

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बीरुवा की मानें तो पीएमयू के कारण ये समस्याएं सामने आ रही हैं. इस मामले में सचिव से बातचीत की गयी है. पांच दिनों के अंदर लिखित जवाब मांगा गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. लंबित मामलों को लेकर विभाग गंभीर है. जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा. मंत्री के बयान के बाद अब इस मामले में विभागीय कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. पांच दिनों के भीतर सचिव को अपना जवाब देना है. जिसके बाद विभाग इस तकनीकी समस्या के समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- खूंटी में जलापूर्ति योजना में बिना काम राशि भुगतान पर मंत्री से कार्रवाई की मांग: एस अली

 

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026