चांदी-सोना साफ करने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, पलामू पुलिस की कार्रवाई

चांदी-सोना साफ करने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, पलामू पुलिस की कार्रवाई

चांदी-सोना साफ करने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार पलामू पुलिस की कार्रवाई

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत

पलामू /डेस्क: ​नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हुल्सी खुर्द गांव में चांदी साफ करने के बहाने एक महिला से सोने का मंगलसूत्र ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से ठगा गया मंगलसूत्र, केमिकल और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. ​घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो ठग हुल्सी खुर्द गांव निवासी अनीता देवी के घर पहुंचे.

उन्होंने चांदी साफ करने का झांसा देकर पहले महिला की अंगूठी साफ की. जब महिला को उन पर विश्वास हो गया, तो ठगों ने उसका सोने का मंगलसूत्र साफ करने के बहाने चुपके से अपने बैग में रख लिया. इसके बाद उन्होंने महिला को झांसा देने के लिए कागज में कुछ पाउडर लपेटकर दे दिया और कहा कि इसे थोड़ी देर बाद खोलने पर यह चमकने लगेगा. महिला को शक हुआ तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से दोनों ठगों को पकड़ लिया. पुलिस को सूचना देने के बाद जब तलाशी ली गई तो आरोपी के बैग से महिला का मंगलसूत्र मिल गया.

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग गांवों में घूम रहे उनके चार अन्य साथियों को भी धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे दो-दो के ग्रुप में बाइक से गांवों में घूमते हैं. चांदी साफ करने के दौरान वे उसके कुछ हिस्से को एसिड के जरिए गलाकर अपने पास रख लेते थे और मौका मिलने पर सोने के गहने भी गायब कर देते थे. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर नौडीहा बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है.

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रिंस कुमार, राहुल कुमार और रोहित कुमार (तीनों जिला सुपौल, बिहार) तथा प्रभु कुमार शाह, रोहन कुमार और अक्षय कुमार (तीनों जिला अररिया, बिहार) शामिल हैं. इनके पास से मंगलसूत्र के अलावा चांदी साफ करने वाला सफेद पाउडर, एसिड, लोहे के दो कटर, वजन करने वाली छोटी मशीन और तीन बाइक बरामद की गई हैं. इस कामयाबी में थाना प्रभारी नीरज कुमार, रोहित चौहान, दीपक कुमार, राजेश बैठा और सशस्त्र बल की मुख्य भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में आज से शिवकुमार राज! लोक भवन में आज शाम 12-14 मंत्रियों के साथ डीके लेंगे शपथ

संबंधित सामग्री

ससुराल में विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत!

झारखंड

ससुराल में विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत!

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

झारखंड

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

झारखंड

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म