गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

एसआईएस भर्ती

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

गुमला अनुमंडल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है.

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
गुमला अनुमंडल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की ईएलआई योजना के तहत 1 से 14 जुलाई 2026 तक विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.   अधिकारी संजन सम्राट यादव ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलबी एवं सुरक्षा अधिकारी के कुल करीब 250 पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार ₹15,500 से ₹32,000 तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. नियुक्ति देश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, एयरपोर्ट, मेट्रो, टोल प्लाजा एवं अन्य संस्थानों में की जाएगी. भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, सुपरवाइजर के लिए 12वीं तथा सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक निर्धारित है. अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा. 

भर्ती शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है: 
6-7 जुलाई : रायडीह
8-9 जुलाई : सिसई
10-11 जुलाई :भरनो
13-14 जुलाई : गुमला 

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 6283980296 एवं 7546811641 पर संपर्क कर सकते हैं.

संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.