चंदवा में सिरी सीड्स की किसान गोष्ठी आयोजित, डेमो ट्रायल के लिए धान-मक्का बीज वितरित

चंदवा में सिरी सीड्स की किसान गोष्ठी आयोजित, डेमो ट्रायल के लिए धान-मक्का बीज वितरित

चंदवा में सिरी सीड्स की किसान गोष्ठी आयोजित डेमो ट्रायल के लिए धान-मक्का बीज वितरित

राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क:
प्रखंड में किसानों को उन्नत खेती और बेहतर उत्पादन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिरी सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बीज कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी एवं डेमो ट्रायल हेतु बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चंदवा प्रखंड के लगभग 30 किसानों ने भाग लिया, जहां कंपनी द्वारा डेमो ट्रायल के लिए धान की उन्नत किस्म सिरी 2288 स्टार तथा मक्का की किस्म सिरी राइडर एवं राहा मक्का के बीज वितरित किए गए.

कार्यक्रम में डाल्टनगंज, गढ़वा एवं लातेहार क्षेत्र के एरिया सेल्स मैनेजर विकास कुमार गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सिरी 2288 स्टार धान दो नंबर जमीन के लिए अधिक उपज देने वाली किस्म है. इसकी बालियां लंबी और घनी होती हैं तथा दाने वजनदार होने के कारण अन्य किस्मों की तुलना में प्रति एकड़ लगभग 5 क्विंटल अधिक उत्पादन देने की क्षमता रखती है.

बीज प्राप्त करने के बाद किसानों ने खुशी जताते हुए कहा कि आगामी खरीफ सीजन 2026 में वे सिरी सीड्स के धान एवं मक्का उत्पादों को अपने खेतों में लगाकर बेहतर उत्पादन का प्रयास करेंगे और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. इस दौरान किसानों ने उत्साह के साथ नारा लगाया,  'कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है सिरी 2288 स्टार एवं राइडर मक्का के टक्कर में'

गोष्ठी में चंदवा प्रखंड के मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर (एमडीओ) देवसुंदर यादव (डीएस यादव) ने किसानों को धान की फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों एवं कीटों जैसे फाल्स स्मट, तना छेदक, बीपीएच और बीएलबी के लक्षण एवं रोकथाम की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही उन्होंने धान की अन्य किस्मों 2277 प्लस, 2266 रेस, 2255 गोल्ड, 2244 गोल्ड तथा मक्का की किस्म सिरी 4366, सिरी पंच, सिरी राहा, सिरी 5455 एवं सिरी 5499 की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में चंदवा प्रखंड के बुध बाजार स्थित थोक विक्रेता भारत बीज भंडार & मशीनरी के प्रोपराइटर सजल कुमार एवं मनीष कुमार के अलावा किसान योगेंद्र यादव, राजेश मुंडा, कामेश्वर मुंडा, मुरारी यादव, मनोज यादव, संजय यादव, उगेस यादव, उदय प्रसाद, सहेंद्र यादव, शंकर गंझू, रामेश्वर सिंह, उमेश गोप, सतीश प्रसाद, अशोक यादव, सत्येंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे. किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक सलाह और रोग प्रबंधन की जानकारी देने वाला यह आयोजन खरीफ सीजन 2026 की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पलामू DC नए की कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक