SIR-2026: धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी, फॉर्म वितरण ...

SIR-2026

SIR-2026: धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी, फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी

sir-2026 धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत गुरुवार  को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के उन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम दर्ज की गयी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें.

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सर्वप्रथम हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-121 पहुंचे, जहां इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म का वितरण मात्र 11 प्रतिशत हुआ था. उन्होंने संबंधित बीएलओ से कम प्रगति के कारणों की विस्तृत जानकारी ली तथा घर-घर जाकर फॉर्म वितरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. बीएलओ का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वयं कुछ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर कार्य में गति लाने का संदेश दिया.

इसके बाद उपायुक्त हुसैनाबाद के देवरी खुर्द पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-136, 137 एवं 138 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या-136 पर शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण की रिपोर्ट दर्ज पाए जाने पर उन्होंने संबंधित बीएलओ से इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी अभिलेखों का सत्यापन कराया. उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ ऐप पर अद्यतन की जाने वाली प्रत्येक प्रविष्टि वास्तविक प्रगति के अनुरूप ही हो तथा कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए.

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी को हुसैनाबाद के कई मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों का भी उपयोग करना पड़ा. उन्होंने कहा कि भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और समय पर फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है.

इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने छतरपुर प्रखंड कार्यालय एवं नवाबाजार प्रखंड सभागार में आयोजित प्रखंड स्तरीय डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं पड़वा प्रखंड के पंचायत सचिवालय पहुंचकर भी SIR-2026 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर