सिमडेगा के सबसे प्राचीन तामड़ा जतरा महोत्सव का 25 नवम्बर को होगा शुरुआत

सिमडेगा के सबसे प्राचीन तामड़ा जतरा महोत्सव का 25 नवम्बर को होगा शुरुआत

112 सालों से लगातार लग रहा है मेला

सिमडेगा के सबसे प्राचीन तामड़ा जतरा महोत्सव का 25 नवम्बर को होगा शुरुआत

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्कः-
 सिमडेगा के सबसे प्राचीन गांव तामड़ा की सबसे प्राचीन ऐतिहासिक जतरा मेला का 25 नवम्बर दिन मंगलवार को विधिवत उद्घाटन होगी. दो दिवसीय ऐतिहासिक मेला की सभी प्रकार की तैयारी की जा जा रहीं है जहां पर दूर-दूर से खेल तमाशा, बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन एवं मिठाई सहित अलग-अलग प्रकार की सामानों की दुकानें आ रही है.25 नवम्बर को विधिवत पहान धर्मनाथ खड़िया के द्वारा ग्राम देवी की पूजन करने के पश्चात विधि विधान के साथ मेला की शुरुआत होगी. जिसकी उद्घाटन  उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं एसपी एम अर्शी के द्वारा की जाएगी. जिसकी करने की तैयारी चल रही है

112 सालों से अधिक वर्षों से लग रहा है मेला
जिस प्रकार 112 सालों से अधिक वर्षों से मेला लगने का इतिहास है इस मेल के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है. 1913 आसपास गांव के ही कुछ उत्साहित लोग जिसमे जागेश्वर सिंह महावीर साव, रामलाल साव,शिवलाल साव, श्री साव,बबन श्रीवास्तव, दुर्गा साव,फिरू लोहरा,जगन साव,रामचन्द्र साव सीतराम साव,ऊधो तेली सहित अन्य लोगों के द्वारा क्षेत्र में अच्छी फसल होने और लोगों को संगठित और एक सूत्र में बांधने का प्रयास हेतु छोटा मेंला के रूप में आयोजन किया था.परन्तु दिन प्रतिदिन इसमें आसपास के गांव का सहयोग मिलने लगा और मेल बृहद रूप ले लिया और फिर यहां पर लोग मेला का आनंद लेते थे.

मेला से एक सप्ताह पूर्व झाली मांगने की है परंपरा
तामड़ा जतरा मेला को लेकर शुरुआती दौर से ही झाली मांगने की परंपरा है .जहां पर छोटे-छोटे बच्चे घर-घर जाकर पारंपरिक गीत गाकर धान चावल आदि चीजों का संग्रहण करते हैं और यह प्रथा 112 वर्षों से लगातार गांव में चली आ रही है. यहां आज भी गांव के छोटे-छोटे बच्चे घर-घर जाकर गीत गाकर शाम के समय धान चावल की मांग करते हैं जिसे जतरा मेला में ले जाकर मुरही एवं चूड़ा बदलकर यात्रा मेला का आनंद लेते हैं. गांव के लोग भी बड़े ही उत्साह के साथ घर में आए नई फसल को दान करते हैं. 

कठपुतली नाच रहती थी मेला का आकर्षण केंद्र
इस मेला का सबसे आकर्षक केंद्र की बात करें तो इस मेल में कठपुतली नाच का आयोजन किया जाता था जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते थे. यह कार्यक्रम बीरू के नायक समुदाय के लोगों के द्वारा यहां पर दिखाया जाता था और इसे देखने के लिए लोग बड़े ही उत्साह होते थे. लेकिन धीरे-धीरे यह संस्कृति और परंपरा विलुप्त हो गई आज उसके वंशजों के द्वारा यह खेल बंद कर दिया गया और इस मेल में यह खेल अब बंद हो गया. फिलहाल इस वर्ष 2025 प्रयास किया जा रहा है कि यह विलुप्त हुई परंपरा को बरकरार रखने के लिए पुतली नाच कुल्लूकेरा से की व्यवस्था करें ताकि लोग उसका आनंद ले सके

दो दिवसीय मेला में इस बार होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
इधर दिन प्रतिदिन लगातार मेल बृहद रूप लेते जा रही है .एक दिवसीय मेला अब दो दिवसीय रूप ले चुकी है. जहां पर पहले दिन 25 नवम्बर को भव्य मेला का आयोजन किया जाता है . यहां पर पारंपरिक वेशभूषा  में महिलाओं के द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजित किया जाएगा . जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त सिमडेगा एवं पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे वहीं दूसरा दिन बुधवार 26 नवम्बर की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है  जिसमें झारखंड के बड़े कलाकारों का आमंत्रित किया गया है जिसमे इग्नेस ,चिंता देवी सुमन गुप्ता, पंचम राम,शखि यादव, एवं पारंपरिक पाइका नृत्य मुख्य आकर्षण केंद्र रहेगा उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के नेता राजेश कुमार सिंह के द्वारा द्वारा किया जाएगा.


सिमडेगा पर्यटन संवर्धन समिति में मेंला हुआ सूचीबद्ध भूमि की मांग
प्राचीन मेला को संरक्षण के लिए आयोजन समिति के द्वारा जिला प्रशासन सिमडेगा से मदद की मांग की है . सिमडेगा जिला प्रशासन के प्रयास से पर्यटन संवर्धन समिति की सूची में मेला शामिल हो गया लेकिन उक्त मेला स्थल निजी भूमि पर लगाते आ रही है और अब वह जमीन में धीरे-धीरे मकान बनने लगे हैं ऐसे में मेला का अस्तित्व खतरे में आ रहा है .जिसे ध्यान में रखते हुए बगल में ही सरकारी भूमि है उक्त स्थल पर मिला के लिए स्थान दिया जाए ताकि मेला का अस्तित्व बजे और सदैव के लिए यह मेल संरक्षित रखा जा सके. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के मुख्य सरंक्षक -शखी ग्वाला,हीरा राम ,लाल महतो,अध्यक्ष कुबेर कैथवार उपाध्यक्ष संतोष साहू, राहुल मिश्रा विकास साहू अरविंद कैथवार,सचिव ,राहुल कैथवार, मनीष केशरी,रिजवान खलीफा छोटा साहू ,किशोर मांझी ,कोषाध्यक्ष ब्रजनाथ कैथवार मुकेश गोप, उपकोषाध्यक्ष अजय बैठा,मुरली ,सचिन,विक्की,दसरथ सचिन केशरी,अभिषेक संरक्षक मनोज सिंह ,शत्रुघन श्रीवास्तव ,फूलचंद ठाकुर ,जितेंद्र पुरी मुकेश मिश्रा ,अशोक गुप्ता,रामकुमार, दिनेश राम,कृतलोचन राम सहित अन्य सभी पदाधिकारी व मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा  एवं राजन सिंह शामिल है.

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास