सिमडेगा बनेगा रसीले आमों का हब, स्वाद विदेशों तक पहुंच कर जिले को दिलाएंगे खास प...

सिमडेगा बनेगा रसीले आमों का हब, स्वाद विदेशों तक पहुंच कर जिले को दिलाएंगे खास पहचान, जिला प्रशासन कवायद में जुटा

सिमडेगा बनेगा रसीले आमों का हब स्वाद विदेशों तक पहुंच कर जिले को दिलाएंगे खास पहचान जिला प्रशासन कवायद में जुटा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  खेल की नगरी की पहचान से मशहूर सिमडेगा अब आम फल का हब बनने की राह पर है. सिमडेगा के रसीले आमों के स्वाद को विदेशों तक पहुंचाने के कवायत की जा रही है. जंगलों पहाड़ों से भरा सिमडेगा जिला जिसने शरीफ फल के बॉल और बांस के स्टिक के बदौलत अपने माटी से कई धुरंधर हॉकी खिलाड़ियों को जन्म देकर विदेशों तक सिमडेगा का परचम लहराया और सिमडेगा को खेल के नगरी को पहचान दिलवाई. अब वही सिमडेगा अपने माटी में उपजे रसीले आमों के स्वाद से विदेशों में अपना परचम लहराएगा.

सिमडेगा को यह नई पहचान दिलाकर जिले की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की पहल की है सिमडेगा जिला प्रशासन ने.जिले के किसानों की आय बढ़ाने के उद्वेश्य से डीडीसी दीपांकर चौधरी ने प्रयास शुरू की है कि जिले के स्वादिष्ट आम देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी भेजा जाए. इसके लिए डीडीसी ने बायर-सेलर मीट किया. जिसमें किसानों और बाहरी राज्यों से आए खरीदारों के बीच सीधा संवाद हुआ. इस मीट का मकसद साफ था जिले के आम को बाजार दिलाना और किसानों की आय को नई उड़ान देना. यह पहल सिर्फ व्यापार नहीं सिमडेगा की पहचान को फिर से स्थापित करने की कोशिश है.

जेएसएलपीएस और प्रदान एनजीओ के सहयोग से किसान उत्पादक संगठन किसानों से आम की खरीद, पैकेजिंग और फिर बड़े बाजारों तक सप्लाई करेंगे. इसके लिए जिले में तैयार आम्रपाली और मल्लिका किस्म की खास आमों को गहन देखरेख में तैयार किया जा रहा है. जिससे एक एक आम का आकार 200–300 ग्राम हो सके और गुणवत्ता बरकरार रहे. जिससे इन आमों को लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अलग पहचान मिल सके.बताया गया कि मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के जरिए जिले में 10,293 एकड़ में आम सहित फलदार पौधे लगाए गए हैं. जिले के लगभग हर इलाके में आम के बागान हैं. इन बागानों की पैदावार बाजार तक पहुंचे, इसके लिए ठोस रणनीति बनाई गई है. इस वर्ष जिले के सभी प्रखंडों से मिलाकर 81 मीट्रिक टन आम निर्यात का लक्ष्य तय किया गया है. अब किसानों का आम विदेशी बाजार पहुंचे तो इसका सीधा मुनाफा किसानों को मिलेगा. जिससे किसान समृद्ध बनेंगे. मतलब सिमडेगा के आम अब आम नहीं खास बनेंगे.

यह भी पढ़ें: हेमंत सरकार के 7 साल, पलामू में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला, जनता त्रस्त --देवेश तिवारी

 

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास