सिमडेगा: अंतिम दिन निकाय चुनाव के लिए हुआ ताबड़तोड़ नामांकन, ढोल-नगाड़ों के साथ ...

सिमडेगा: अंतिम दिन निकाय चुनाव के लिए हुआ ताबड़तोड़ नामांकन, ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे प्रत्याशी

अध्यक्ष पद के लिए 09 और वार्ड पार्षद पद के 110 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

सिमडेगा अंतिम दिन निकाय चुनाव के लिए हुआ ताबड़तोड़ नामांकन ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे प्रत्याशी

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन सिमडेगा में नामांकन के लिए प्रत्याशियों की होड़ लगी रही. सिमडेगा नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए 09 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं 20 वार्डों के लिए कुल 110 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. 

निकाय चुनाव की चुनावी  पारा बुधवार को पूरे शबाब पर नजर आया. सिमडेगा में आज अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन करने की होड़ लगी रही. प्रत्याशी हुजूम में अपने सार्थकों के साथ ढोल नगाड़ा के साथ नामांकन स्थल पहुंच रहे थे. नामांकन पत्र दाखिले की प्रक्रिया पूरे उत्साह, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया. विभिन्न नामांकन केंद्रों पर अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र विधिवत रूप से दाखिल किए. अध्यक्ष पद के लिए परियोजना निदेशक, आईटीडीए, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में कुल 09 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 05 तक की नामांकन प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई. इस दौरान वार्ड संख्या 01 से 05, वार्ड संख्या 02 से 07, वार्ड संख्या 03 से 02, वार्ड संख्या 04 से 06 एवं वार्ड संख्या 05 से 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया.

इसी क्रम में वार्ड संख्या 06 से 10 के लिए नामांकन प्रक्रिया अंचल अधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में पूरी की गई. इन वार्डों में क्रमशः वार्ड संख्या 06 से 04, वार्ड संख्या 07 से 11, वार्ड संख्या 08 से 10, वार्ड संख्या 09 से 08 तथा वार्ड संख्या 10 से 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए नामांकन भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में हुआ, जहां वार्ड संख्या 11 से 06, वार्ड संख्या 12 से 05, वार्ड संख्या 13 से 03, वार्ड संख्या 14 से 03 एवं वार्ड संख्या 15 से 02 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया.

वहीं वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए नामांकन जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुआ. इस दौरान वार्ड संख्या 16 से 02, वार्ड संख्या 17 से 05, वार्ड संख्या 18 से 05, वार्ड संख्या 19 से 08 एवं वार्ड संख्या 20 से 10 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए.

नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं. सभी नामांकन केंद्रों पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही.

05 फरवरी को प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 06 फरवरी नाम वापसी किया जा सकेगा. वहीं 07 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.

height=400

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद नपं अध्यक्ष पद के लिए एक और वार्ड पार्षद पद के लिए 24 ने किया नामांकन

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर