सिमडेगा न्याय प्रशासन ने किया विधिक जागरूकता रथ रवाना, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

सिमडेगा न्याय प्रशासन ने किया विधिक जागरूकता रथ रवाना, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

सिमडेगा न्याय प्रशासन ने किया विधिक जागरूकता रथ रवाना कानूनी अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  झालसा के निर्देशानुसार संचालित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में एलईडी जागरूकता रथ को विधिवत हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. रथ को एडीजे नरंजन सिंह,सीजेएम निताशा बारला,एसडीजेएम सुम्मी बीना होरो,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों,अधिवक्ताओं आदि की उपस्थिति रहे. 

मौके पर एडीजे नरंजन सिंह ने कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक न्याय और उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं,बच्चों एवं कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की. वहीं डालसा सचिव मरियम हेमरोम ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 90 दिवसीय यह कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है. इसके तहत एलईडी जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को विभिन्न कानूनों,सरकारी योजनाओं,नालसा की सेवाओं तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया जाएगा. 

रथ में प्रदर्शित वीडियो एवं संदेशों के जरिए आमजन तक सरल और प्रभावी ढंग से जानकारी पहुंचाई जाएगी. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिदिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और इसकी नियमित रिपोर्ट झालसा को प्रेषित की जा रही है. जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से इस अभियान को व्यापक रूप दिया जा रहा है,ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. 

मौके पर डिप्टी एलएडीएस ब्रीखभान अग्रवाल, असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल,अधिवक्ता बसंत कुमार,शिव प्रसाद सिंह सहित कई अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:  कोयल अपैरल पार्क का पुनः शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा बड़े पैमाने पर रोजगार*

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट