आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: जैक बोर्ड के द्वारा बुधवार की शाम इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. कला, वाणिज्य एवं विज्ञान तीनों संकाय का रिजल्ट प्रकाशित हुआ. रिजल्ट में कॉमर्स संकाय में जिले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया.
वहीं कला संकाय में पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया. विज्ञान संकाय में जिले का प्रदर्शन पूरी तरह से निराशजनक रहा. विज्ञान में जिले को पूरे राज्य में 24 वां स्थान मिला. कला संकाय में जिले के 4274 छात्रों ने परीक्षा लिखी जिसमें 2068 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए. एसएस प्लस टू कोलेबिरा की छात्रा रानी कुमारी जिला टॉपर बनी. इसी तरह वाणिज्य संकाय में 473 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें एसएस प्लस टू जलडेगा के दानिश अख्तर जिला टॉपर बनें. वहीं विज्ञान संकाय में 530 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें संत मेरीज इंटर कॉलेज के छात्र निशांत कुमार जिला टॉपर बनें. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले का रिजल्ट अपेक्षाकृत बेहतर रहा. इस बार ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें: गढ़वा में पानी और बिजली की समस्या को लेकर तपती गर्मी में भाजपा नेता और विधायक सर पर घड़ा लेकर सड़कों पर नजर आए