सिमडेगा: बाल्टी की पानी में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम

बानो प्रखंड में डूबने से 24 घंटे में चार बच्चियों की हुई मौत

By : News11 Bharat
सिमडेगा: बाल्टी की पानी में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के बानो प्रखंड में एक बार फिर एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गयी.  बताया गया कि बानो प्रखंड के बड़काडुईल पंचायत अंतर्गत मयंगसोर गांव में 2.5 वर्ष की बच्ची रामेश्वरी कुमारी नामक ढाई वर्ष की मासूम बच्ची बाल्टी में पानी में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि घर पर बच्ची अपने दादी के साथ थी. इसी दौरान बच्ची की दादी बच्ची को कमरे में छोड़ कर किसी काम से दूसरे कमरे में गई. थोड़ी देर में जब वह लौटी तो बाल्टी के पानी में बच्ची को डूबा पाया. जिसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर गई. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया. बता दें कि महज 24 घंटे पहले बानो प्रखंड के निमतुर गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत की खबर सामने आई. महज 24 घंटे में चार बच्ची की मौत से पूरा जिला स्तब्ध है

यह भी पढ़ें: पूरी निष्ठा और परंपरागत तरीके से उपायुक्त ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को किया अर्घ्यदान

संबंधित सामग्री

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों व पूजा समितियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों और SOP का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें