न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बहुचर्चित सिलंगाई हिंसा में दशरथ उरांव की हत्या मामले में ट्रायल फेस कर रहे 15 आरोपियों को बड़ी राहत मिली है. अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने फैसला ने फैसला सुनाते हुए 15 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया. चान्हो के शिलांगाई में साल 2014 में ईद पर नमाज के लिए जगह को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसा भड़क गई थी. पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया था. जिससे आसपास के गांव में दहशत का माहौल बन गया था और लोग गांव घर छोड़कर भाग गए थे. आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के बीच हुए झड़प में एक व्यक्ति दशरथ उरांव की मौत हो गई थी. जबकि दोनों समुदाय से बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए थे. घटना को लेकर 4 प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दो मामले में कोर्ट का फैसला पूर्व में आ चुकी है. एक मामले में आज कोर्ट का फैसला आया है. एक मामला न्यायलय में विचाराधीन है.
ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने जनगणना-2027 के लिए राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों में परिवर्तन नहीं किए जाने का दिया निर्देश
सिलंगाई हिंसा: दशरथ उरांव हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस कर रहे 15 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
संबंधित सामग्री
चाईबासा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल को मारी टक्कर, मां की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत नाजुक
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया
गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली, दबोचे तीन अपराधी
गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों और उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में फर्जी नंबरों से करते थे ठगी
48 घंटे से लापता 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का पोखरापार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार की शाम पाण्डु थाना में उनकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया
हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद
रांची के कांके थाना क्षेत्र में हत्या के इरादे से हथियार लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम की देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की
नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, CM सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया है।