उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क: श्याम भक्त भावेश कुमार की निशान पदयात्रा धनबाद से राजस्थान के लिए रवाना हुई. गुरुवार को धनबाद से पदयात्रा करते हुए भावेश कुमार राजगंज बाजार पहुंचे, जहां राजगंज श्याम मित्र मंडली की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया.
श्याम मित्र मंडली के सदस्यों ने भावेश कुमार को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा राजगंज बाजार भक्तिमय माहौल में गूंज उठा. स्वागत के उपरांत भावेश कुमार को राजस्थान के लिए आगे की यात्रा हेतु जयकारा लगाते हुए विदा किया गया. इस अवसर पर श्याम मित्र मंडली समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार चौरसिया सहित वैभव चौरसिया, सौरभ चौरसिया, विशाल चौरसिया, अभिषेक मुंशी, आयुष गोयल, राजीव दे, विराट चौरसिया, विनोद चौरसिया, गौरव चौरसिया, प्रिंस समेत कई श्याम भक्त उपस्थित थे.
यह भी पढ़े: समस्तीपुर में मासूम की मौत से सनसनी, 5 दिन से लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव नदी में मिला