श्रीजगन्नाथ रथयात्रा प्रचार वैन को चौपारण में दिखाई गई हरी झंडी, 6 ब्लॉकों के गा...

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा प्रचार वैन को चौपारण में दिखाई गई हरी झंडी, 6 ब्लॉकों के गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वैन

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा प्रचार वैन को चौपारण में दिखाई गई हरी झंडी 6 ब्लॉकों के गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वैन

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए निकाले गए प्रचार वैन को आज चौपारण में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. हरी झंडी कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रबंधन समिति के सचिव राजदेव यादव, समिति संरक्षक रामचंद्र सिंह, आशीष सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपसचिव सुमन सिंह, यात्रा मीडिया प्रमुख शशि शेखर तथा यात्रा संयोजक अभिषेक सिंह, पंकज सिंह आदि ने भाग लिया.

6 ब्लॉकों के गांव-गांव पहुंचेगा प्रचार वैन

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि प्रचार वैन अब चौपारण, इटखोरी, मयूरहंड, बरही, पदमा और चंदवारा ब्लॉकों के सभी गांवों में पहुंचेगा. वैन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के द्वार तक श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा का संदेश, आमंत्रण एवं संबंधित जानकारी पहुंचाना है.

जनता से सहयोग की अपील

यात्रा संयोजक ने जनता से अपील की है कि “प्रचार रथ प्रत्येक व्यक्ति के द्वार तक पहुंचना है, इसलिए जब भी यह आपके इलाके या गांव में पहुंचे, तो कृपया पूर्ण सहयोग करें.” आयोजकों का कहना है कि यह अभियान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को और अधिक भव्य एवं जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में इस प्रचार अभियान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पलामू-धनबाद रेल खंड के राजहरा स्टेशन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी की  10 से 12 बोगियां हुई बेपटरी, आसपास के लोग बाल-बाल बचे

संबंधित सामग्री

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

झारखंड

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

झारखंड

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी