मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय सचिव एवं कल्याण परिसर सीसीएल के सदस्य अरविंद शर्मा के पिता शिवदानी शर्मा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पिपरवार और खलारी कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.बताया गया कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे डकरा स्थित सुभाष नगर आवास पर उनका आकस्मिक निधन हो गया. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और अनेक शुभचिंतकों को छोड़ गए हैं. उनके निधन से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है.निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके परिचित, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करने लगे.लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.
शोक प्रकट करने वालों में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला, कार्यकारी अध्यक्ष धनेश्वर गंझु, मोहम्मद रहमतुल्लाह, सोमर गंझु, सेवक गंझु, नागो गंझु, कयुम अंसारी, भरत नोनिया, कामेश्वर यादव, राजकुमार, गणेश महतो, मुन्ना ठाकुर, बंटी मोदी, मोहन पाहन, रामखेलावन मांझी, सुखदेव राम, हरिश्चंद्र राम, रामनाथ महतो, कलामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद असादुल्लाह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे.स्थानीय लोगों ने शिवदानी शर्मा को एक मिलनसार और सम्मानित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है.
यह भी पढ़ें: नीट-2026 की परीक्षा कदाचारमुक्त हुई सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, लोहरदगा प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क