न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नौपहाड़ के पास सड़ी गली अवस्था में एक लगभग 30 से 35 साल महिला का डेडबॉडी बरामद किया गया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव जिस अवस्था में मिला है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला की मौत 10-15 दिन पूर्व ही हुई है.
शिकारीपाड़ा के नवपहाड़ जंगल के समीप सड़क से लगभग 100 मीटर दूर आज ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. महिला ने पीले - काले रंग का सलवार सूट पहन रखा है. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आसपास के गांव के लोग काफी संख्या में मौके पर जुट गए थे.
पुलिस ने मृतका के संबंध में जानकारी मांगी लेकिन किसी से कुछ भी पता नहीं चल पाया. फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही महिला की तस्वीर को अगल-बगल के थानों और अन्य लोगों के पास पहचान के लिए भेजा है. थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता इसके पहचान की है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और हर बिंदु पर जांच किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा! छात्रों से भरा टेंपो पलटा; कई घायल