प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिबू सोरेन बहुत अच्छे नेता थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार में दलितों-आदिवासियों को न्याय नहीं मिल पा रहा - रामदास अठावले

नियुक्ति में गड़बड़ी पर कार्रवाई सही, जिन्होंने कोई गलती नहीं की है, उनको अगर नौकरी से निकाल ठीक नहीं - अठावले

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शिबू सोरेन बहुत अच्छे नेता थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार में दलितों-आदिवासियों को न्याय नहीं मिल पा रहा - रामदास अठावले

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में दलितों और आदिवासियों के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है. इसके लिए राज्य की हेमंत सरकार जिम्मेदार है. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए यह बात संवाददाताओं से कही. रामदास अठावले ने कहा कि शिबू सोरेन बहुत अच्छे नेता थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार में दलितों-आदिवासियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है.

अठावले ने इसके अलावा झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा नियुक्ति प्रकरण पर राज्य सरकार की कार्रवाई पर उसे आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिनकी नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है उनके बारे में निर्णय तो ठीक है, लेकिन जिन्होंने कोई गलती नहीं की है, उनको अगर नौकरी से निकाल दिया जाए तो यह बात भी ठीक नहीं है. कुछ लोग जंतर-मंत्र पर आरक्षण के विरोध में बैठे हैं उनका विचार सही नहीं है. प्रधानमंत्री जनगणना इसलिए कर रहे हैं कि कैसे आरक्षण का लाभ सही लोगों तक कानून के मुताबिक पहुंचे.

केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में उद्योगों के विकास के लिए भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को भी राज्य में उद्योग लाने का प्रयास करना चाहिए. इसके लिए भारत सरकार से भी सहयोग लेना चाहिए, झारखंड की जनता हमारी है, हम जनता के लिए काम करते हैं. 

केन्द्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रवासियों के लिए मराठी कंपलसरी नहीं होना चाहिए. यह हमारी पार्टी का विचार है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप को भाया सीरिया का प्लान, हार्मुज को लेकर ईरान की दादागीरी भी होगी खत्म, भारत और यूरोप भी रहेंगे फायदे में

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट कर चुनाव आयोग से किया था सवाल, बीजेपी को लाभ पहुंचाने का भी लगाया था गंभीर आरोप

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दो बाइकसवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, गंभीर रूप से घायल एक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा समापन; 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

अरगोड़ा थाने में केस दर्ज, 30 सितंबर को व्हाट्सऐप पर मिला था मैसेज पैसे नहीं देने पर मिली थी जान से मारने की धमकी<br/>

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

कोई भी नहीं योजना बनाने से पहले गंभीरता से अवश्य विचार करेंगे, आपका दिन मंगलमय हो