दिशोम गुरु शिबू सोरेन को चंपाई सोरेन, सीता सोरेन और रघुवर दास समेत कई भाजपा नेत...

शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को चंपाई सोरेन, सीता सोरेन और रघुवर दास समेत कई भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर राज्यभर में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को चंपाई सोरेन सीता सोरेन  और रघुवर दास समेत कई भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
पद्मा भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर राज्यभर में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है. इसी बीच गुरुजी की बड़ी बहू सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन, विधायक चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई भाजपा नेताओं ने गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. 

विधायक चंपाई सोरेन ने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "झारखंड आंदोलन के मज़बूत स्तंभ और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आदरणीय 'दिशोम गुरु' श्री शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूँ". 

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने लिखा, "हमारे आदरणीय बाबा 'दिशोम गुरु', माननीय शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया!! बाबा, आपने जो संस्कार सिखाए, आपकी यादें और आपका आशीर्वाद ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं!! आपकी विरासत को वैचारिक रूप से जीवित रखना हमारा कर्तव्य है".

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिखा, "झारखंड आंदोलन के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और सम्मानित 'दिशोम गुरु', माननीय शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि".

इधर आज सुबह सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन आवास पर पहुंचे. वहीं आज गुरुजी के पैतृक गांव नेमरा में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. नेमरा-लुकैयाटांड में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: रांची में देर रात तांडव! आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े, हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में दहशत
 

संबंधित सामग्री

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.