न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जानवर की अवैध तस्करी करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे 7 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हुए. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने आरोपी नसीम कुरैशी, साधो लकड़ा, माइकल लकड़ा, छोटू लकड़ा, बिरसा कच्छप, लच्छू कच्छप,और महादेव कच्छप को प्रयाप्त साक्ष्य के अभाव में बरी किया. पशु तस्करी का मामला 20 अक्टूबर 2019 का है. नामकुम थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या जानवरों को बड़ाम की ओर ले जाया जा रहा है. पुलिस दलबल के साथ बड़ाम फुटबॉल मैदान के पास पहुंची तो देखा कुछ लोग जानवरों को ले जा रहे है. पुलिस लोगो को रोकने की कोशिश की, तो लोग जानवर छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने दौड़ाकर 4 लोगों पकड़ लिया. बाकी 3 लोग भागने में सफल हो गए. जिसके बाद पुलिस ने 17 गाय 3 बैल और 2 भैंस को जब्त कर लिया. पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग बंगाल और अन्य जगह के वधशालय भेजा जाता है.
ये भी पढ़ें- गोंदा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त, उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार