तमाड़ में सनसनीखेज गोलीकांड: शंभू मुंडा को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में चल रहा इलाज

तमाड़ में सनसनीखेज गोलीकांड: शंभू मुंडा को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में चल रहा इलाज

तमाड़ में सनसनीखेज गोलीकांड शंभू मुंडा को अपराधियों ने मारी गोली रिम्स में चल रहा इलाज 

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के गांगो टोला, राजा डेरा गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने शंभू मुंडा को गोली मार दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. गोली लगने से शंभू मुंडा बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें तत्काल तमाड़ अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इस वक्त रिम्स में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे शंभू मुंडा खाना खाकर घर से बाहर पेशाब करने निकले थे, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. पहली गोली उनके घर की दीवार में जा लगी, जबकि दूसरी गोली उनके कंधे में लगी. गोली लगने के बाद शंभू मुंडा घायल अवस्था में घर की ओर भागे और “बचाओ-बचाओ” का शोर मचाया. उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी जंगल की ओर भाग चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस और बुंडू डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए हैं.

घायल शंभू मुंडा ने बताया, “हम खाना खाकर करीब 9 बजे बाहर पेशाब करने गए थे. तभी सोनू खानगांव ने हमें पकड़ लिया और संजय मछुवा ने दो गोलियां चलाईं — एक दीवार में लगी और दूसरी हमारे कंधे में. गोली लगते ही हमारी आंखों के आगे सब धुंधला हो गया, फिर हम किसी तरह घर की ओर भागे और शोर मचाया.”

घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि “गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव वाले दौड़े, लेकिन अपराधी जंगल की ओर भाग निकले. उन्होंने बताया कि मौके पर 2 से 3 लोग थे, जबकि बाकी साथी पीछे ही छिपे हुए थे.”
बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश ने मामले पर कहा, “यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है. घायल शंभू मुंडा और संजय मछुवा के बीच लंबे समय से जमीन का मामला चल रहा है. शंभू मुंडा ने कुछ आरोपियों की पहचान की है. पुलिस ने नामजद व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.”

इस गोलीकांड के बाद गांगो गांव में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि गांव में फिर से शांति बहाल हो सके.

यह भी पढ़े: संजय पत्रकार की बेटी बनी सहायक लोको पायलट, बरवाडीह की बेटियों ने रचा नया इतिहास

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.