हुसैनाबाद में महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गांव के ही युवक पर हैं आरोप, ...

हुसैनाबाद में महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गांव के ही युवक पर हैं आरोप, थाना मे प्राथमिकी दर्ज

हुसैनाबाद में महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला गांव के ही युवक पर हैं आरोप थाना मे प्राथमिकी दर्ज 

न्यूज़ 11 भारत 
पलामू/डेस्क:-
 हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से एक 42 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में गांव के ही एक युवक (करीब 25 वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, घटना 3 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 1 बजे की आस पास की है. महिला बकरी चराने के लिए चौखंडी गांव के पास खेत की ओर गई थी. उसी दौरान गांव का एक युवक आया और उसे अकेला पाकर खेत की पगडंडी पर पटककर जबरदस्ती करने लगा. महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन जब वह कुछ दूरी तक पहुंची, तो आरोपी पीछे से आया और उसे झाड़ियों में खींचकर दोबारा जबरन दुष्कर्म किया. महिला ने बताया कि उसने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया. बाद में जब उसने फिर शोर मचाया, तो आसपास बकरी चराने आईं कुछ महिलाएं वहां की ओर आने लगीं, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने हुसैनाबाद थाना पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 ये भी पढ़ेंः- Train Accident: बिलासपुर में मालगाड़ी के उपर चढ़ा पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों की मौत

संबंधित सामग्री

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई