पलामू में सनसनी: बोरे में मिली तीन गोवंशीयों की कटी मुंडी, इलाके में भारी आक्रोश

पलामू में सनसनी: बोरे में मिली तीन गोवंशीयों की कटी मुंडी, इलाके में भारी आक्रोश

पलामू में सनसनी बोरे में मिली तीन गोवंशीयों की कटी मुंडी इलाके में भारी आक्रोश

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के हैदरनगर थाना अंतर्गत चौकड़ी-भीखा बिगहा मार्ग क़े बगल में बोरे में भरकर कथित गोवंशीय की कटी मुंडी पाए जाने पर सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस प्रशासन के दल ने घटनास्थल का निरीक्षण के बाद संज्ञान में लिया है, और मुंडी अवशेष को जब्त कर लिया. हुसैनाबाद एसडीपीओ (आईपीएस) दिव्यांश शुक्ला ने इस मामले में कहा कि वेटनरी डॉक्टर को बुलाया गया है. जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी. 

जानकारी के अनुसार, चौकड़ी और भीखा बिगहा गांव के बीच मार्ग में सड़क किनारे खेत में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक बोरे में तीन गोवंशीय की कटी हुई मुंडी फेंकी देखी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरु कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की पूरी जांच कर दोषियों की पहचान की जायेगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म बना है.

यह भी पढ़े: ब्रेकअप किया तो भरना पड़ सकता है जुर्माना! यहां अनोखा ट्रेंड बना चर्चा का विषय
 
संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर