शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

बैंक के अधिकारियों से राज्य के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार व आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक (GM) सिंकू कुमार परिरा व सहायक महाप्रबंधक (AGM) संजय कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं बैंक के अधिकारियों के बीच राज्य के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड ग्रामीण बैंक की भूमिका एवं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास और आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए एक विशेष विजन के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. इस दिशा में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने माताजी का हालचाल पूछकर भावुक कर दिया- अर्जुन मुंडा, पैरा-खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में PM की आत्मीयता

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026