न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्बर सह झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आज से असम दौरे पर है. असम में बंधु तिर्की का स्वागत कांग्रेस विधायक रशीद आलम, विधायक भास्कर ज्योति सहित अन्य पार्टी नेताओं ने किया. बंधु तिर्की अगले 24 अगस्त तक असम में आगामी चुनाव के मद्दे नजर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति बनाएंगे. इस दौरान वो कई विधानसभा सीट का भ्रमण करेंगे, साथ ही ताजा राजनीतिक हालात और स्थानीय समीकरण को समझेंगे.
असम पहुंचने के बाद बंधु तिर्की ने कहा कि पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के वर्तमान उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ वो असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्बर बनाए गए है. असम में बीजेपी के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है. जाति - धर्म और समाज को बांटने की राजनीति को असम की जनता बखूबी समझ रही है. इस चुनाव में टी ट्राइब्स निर्णायक भूमिका में होंगे. कांग्रेस उनके हक अधिकार की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी.
ये भी पढ़ें- नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी की उपस्थिति में पदभार किया ग्रहण