रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी ...

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एमके श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई कर्मियों ने किया सम्मान

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
मंगलवार को प्रखंड के रेलवे क्लब में रेल रनिंग ( चालक) कर्मचारियों के द्वारा सीनियर चालक एमके श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में एमके श्रीवास्तव जहां अपनी पत्नी शशि बाला समेत अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. साथ ही स्थानीय जिला परिषद संतोषी शेखर स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी  कंट्रोलर अजय कुमार यादव रनिंग रूम प्रभारी  गुरु प्रसाद समेत कई अतिथि  शामिल हुए. विदाई समारोह के दौरान रेलवे चालक और सह चालक दल के द्वारा एमके श्रीवास्तव को अंग वस्त्र और उपहार भेंट करके सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन की शुभकामनाएं दी गई. विदाई समारोह के दौरान मौके पर मौजूद स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि रेलवे परिवार के जैसा  अपने सभी कर्मचारियों के साथ  जुड़ा रहता है जो रिश्ता रेलवे की सेवानिवृत होने के बाद भी हमेशा बना रहे यही कामना करता हूं. 

वही विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत हो रहे श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे की सेवा के दौरान बरवाडीह मैं काम करने का अनुभव काफी सुखद रहा है  और यह रिश्ता पूरे जीवन भर बना रहेगा क्योंकि साथ काम करने वाले कर्मियों के अलावा यहां के लोगों का प्यार और सम्मान पूरे जीवन के लिए एक ऊर्जा के रूप में जुड़ चुका है. कार्यक्रम के दौरान कई  वक्ताओं ने अपने विचार को रखते हुए अनुभव साझा किया साथ ही अपने गीत और शायरी के माध्यम से भी सम्मान देने का काम किया. मौके पर सेवानिवृत्ति चालक अशोक तिवारी राम जी राम  एके सिन्हा  विनोद तिवारी अशोक कुमार बीके पांडे रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक सुनील पाठक नीतीश कुमार अमरकांत गौतम विनोद पांडे  शिवाजी सिंह यादव  सोहर सिंह  मनोज कुमार सिंह उमेश शर्मा मुकेश कुमार यादव  अभिषेक कुमार सिंह राकेश कुमार दिनेश्वर पासवान संतोष कुमार पासवान गौतम कुमार एसके रंजन  रोहित कुमार पटेल अजय कुमार संजीव कुमार अन्य लोको पायलट समेत अन्य मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास