न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मिलकर मांडर विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं से जुड़े अनेक विषयों पर बातचीत की. इसमे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण सड़क के साथ ही जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की उन्होंने विस्तृत जानकारी दी. मुख्य सचिव ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.