विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद /डेस्क: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी (पश्चिम बंगाल चुनाव) अशोक सिंह ने पश्चिम बंगाल और असम में मिली शानदार जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि किसानों, गरीबों और आम जनता के विश्वास की जीत है. अशोक सिंह ने अपने संदेश में कहा, यह जीत हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की मजबूत रणनीति और जनता के अटूट भरोसे का परिणाम है. बंगाल और असम की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को चुना है.
उन्होंने अपने पश्चिम बंगाल प्रवास के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि पिछले लगभग पंद्रह वर्षों से चली आ रही ममता बनर्जी सरकार से प्रदेश की जनता में काफी असंतोष देखने को मिला. लोग बदलाव चाहते थे और एक ऐसी सरकार की उम्मीद कर रहे थे जो विकास और स्थिरता दे सके. बंगाल में प्रवास के दौरान मैंने महसूस किया कि आम जनमानस अब परिवर्तन के लिए तैयार है.जनता अब नई दिशा और नई सोच के साथ आगे बढ़ना चाहती है. उन्होंने विशेष रूप से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव तक पहुंचकर उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाया, जिससे यह ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला. असम में मिली जीत को उन्होंने “डबल इंजन सरकार” की नीतियों की पुष्टि बताया, वहीं बंगाल में पार्टी के बढ़ते जनाधार को भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया है. अशोक सिंह ने आगे कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें और देश को विकास के नए आयामों तक ले जाएं.
यह भी पढ़ें: JKLM नेता तरुण महतो के हिरासत में प्रताड़ना मामले में आज HC में हुई सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या कहा