अधिवक्ताओं के हितों को लेकर बीसीआई अध्यक्ष से मिले भाजपा वरिष्ठ नेता व सुप्रीम क...

ज्ञापन

अधिवक्ताओं के हितों को लेकर बीसीआई अध्यक्ष से मिले भाजपा वरिष्ठ नेता व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पाण्डेय

अधिवक्ताओं, नवोदित विधि स्नातकों और विधि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई

अधिवक्ताओं के हितों को लेकर बीसीआई अध्यक्ष से मिले भाजपा वरिष्ठ नेता व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पाण्डेय

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पाण्डेय ने नई दिल्ली स्थित बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) कार्यालय में चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा से सार्थक भेंट की. इस दौरान अधिवक्ताओं, नवोदित विधि स्नातकों एवं विधि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा पाण्डेय ने अधिवक्ता समुदाय के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञापन भी सौंपा.

भेंट के दौरान पाण्डेय ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अधिवक्ता नामांकन शुल्क को वर्तमान ₹750 से बढ़ाकर ₹22,500 किए जाने के प्रस्ताव के मद्देनजर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं आर्थिक रूप से कमजोर नवोदित विधि स्नातकों के लिए विशेष रियायत अथवा अलग व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी योग्य विधि स्नातक के अधिवक्ता बनने में बाधा नहीं बनना चाहिए.

पाण्डेय ने राज्यसभा में अधिवक्ता सुरक्षा कानून का मुद्दा उठाने के लिए मनन मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून आज समय की आवश्यकता है. इससे अधिवक्ताओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं निर्भीक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे बिना किसी भय के न्याय व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे.

मनन मिश्रा की सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बार काउंसिल ऑफ इंडिया अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं विधि व्यवसाय को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करती रहेगी.

पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर वे भविष्य में भी निरंतर सक्रिय रहेंगे तथा अधिवक्ता समुदाय की आवाज़ को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: शहीद भगत सिंह महाविद्यालय की शासी निकाय के सचिव बने अंगद किशोर, सर्वसम्मति से हुआ चयन

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.